मेष राशि
ज्योतिष गणना (01 से 31 जुलाई तक): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए, जुलाई महीने में इस दिन रहना है जरा बचके...
माह का आरंभ कई तरह का उतार-चढ़ाव लाएगा, कई बार भ्रम की स्थिति भी बनेगी और आप सही समय पर निर्णय लेने से चूक भी सकते हैं इसलिए कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो शर्तों को ध्यान से पढ़ें। जुलाई के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में परिवर्तन आने के प्रभाव स्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
माह अत्यधिक भागदौड़ और व्यय करवाएगा। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। किसी भी तरह के व्यसन से दूर रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेष करके आंखों से संबंधित समस्या से सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शादी विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। 24, 25 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। झगड़े विवाद से भी दूर ही रहें। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट ना आने दें। नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के भी योग। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कार्य योजनाएं गोपनीय रखें। 8, 9 और 10 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
माह हर तरह से बेहतरीन सफलताएं दिलाने वाला रहेगा इसलिए, जो भी कार्य करना चाहें उसी में सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी लाभ की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का भी आवेदन करना चाहें तो सफलता के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव-दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 1 और 2 तारीख को रहें जरा बचके।