Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: जुलाई के अंत में मंगल करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में हो सकती है उथल-पुथल

Fri, 18 Jul 2025 02:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 02:39 PM IST
सार

Mars Transit Impact On Zodiac Signs: 28 जुलाई 2025 को रात 8:11 बजे मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा, और यह गोचर 13 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस बार कन्या राशि में मंगल का गोचर 7 राशियों के लिए सावधानी के संकेत लेकर आ सकता है। 

विज्ञापन
July 28 Mars Transit in Virgo Financial Emotional & Physical Struggles for 7 zodiac Signs
मंगल गोचर 2025 - फोटो : amarujala

Mangal Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: 28 जुलाई 2025 को रात 8:11 बजे मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा, और यह गोचर 13 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। माना जाता है कि मंगल ऊर्जा, साहस, संघर्ष और संपत्ति से जुड़ा ग्रह है। जब यह ग्रह किसी राशि में गोचर करता है, तो जातकों के स्वभाव, निर्णय, खर्च, रिश्ते और स्वास्थ्य पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलता है।


Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात करें यह एक काम, करियर-नौकरी की समस्याओं का होगा निवारण
इस बार कन्या राशि में मंगल का गोचर 7 राशियों के लिए सावधानी के संकेत लेकर आ सकता है। इन जातकों में आर्थिक अस्थिरता, मानसिक तनाव और पारिवारिक मतभेद का इजाफा हो सकता है। इसलिए यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने, व्यर्थ झगड़ों से परहेज करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का रहेगा। आइए  जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कब है? जानें पूजा का समय, जलाभिषेक मुहूर्त और व्रत विधि

Trending Videos
July 28 Mars Transit in Virgo Financial Emotional & Physical Struggles for 7 zodiac Signs
पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखने के लिए मेहनत ज़्यादा करनी होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
मंगल के गोचर से वृषभ राशि वालों की कुंडली का पंचम भाव सक्रिय होगा। इस दौरान संतान से जुड़ी चिंता या किसी प्रकार की असंतुष्टि सामने आ सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां और बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम जरूरी है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखने के लिए मेहनत ज़्यादा करनी होगी। साथ ही, इस समय निवेश से पहले सोच-विचार करना समझदारी होगी।

July 28 Mars Transit in Virgo Financial Emotional & Physical Struggles for 7 zodiac Signs
वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मंगल का प्रवेश मिथुन राशि के चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिससे पारिवारिक माहौल में तनाव बढ़ सकता है। खासतौर पर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत है। वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ अस्थिरता या बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
July 28 Mars Transit in Virgo Financial Emotional & Physical Struggles for 7 zodiac Signs
आर्थिक स्थिति में अस्थिरता के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के द्वितीय भाव में मंगल का गोचर वाणी में तीखापन ला सकता है। आपकी कही गई बातें किसी को चुभ सकती हैं, जिससे घर-परिवार में मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति में अस्थिरता के संकेत हैं। खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
July 28 Mars Transit in Virgo Financial Emotional & Physical Struggles for 7 zodiac Signs
आत्मविश्वास रहेगा पर निर्णयों में धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि में स्वयं मंगल का गोचर हो रहा है, जो आपके प्रथम भाव को प्रभावित करेगा। यह स्थिति ऊर्जा और आत्मबल बढ़ाने वाली हो सकती है, लेकिन साथ ही गुस्सा और जल्दबाज़ी से नुकसान भी हो सकता है। आत्मविश्वास रहेगा पर निर्णयों में धैर्य बनाए रखना ज़रूरी है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed