Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल और बुध के दुर्लभ संयोग में इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, करियर में मिलेगी तरक्की

Fri, 18 Jul 2025 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Jul 2025 02:05 PM IST
सार

अक्तूबर माह में मंगल और बुध की युति तुला राशि में बनेंगी जिसके कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों के ऊपर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
mangal budh conjunction in tula these zodiac sign will be lucky
मंगल बुध युति का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं जिसके कारण दूसरे ग्रहों के साथ युति बनती है। इस युति का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्तूबर माह में मंगल और बुध की युति तुला राशि में बनेंगी जिसके कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों के ऊपर देखने को मिलेगा। जिसमें से कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हे आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां जिनको मंगल-बुध की युति का लाभ मिलेगा। 



 
Trending Videos
mangal budh conjunction in tula these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए तुला राशि में मंगल-बुध की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में यह युति कुंडली के चौथे भाव में यानी सुख और प्रॉपर्टी के स्थान पर बनेगा। जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जो लोग जमीन या मकान के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको इससे लाभ मिल सकता है। आपका माता से साथ अच्छा प्रेम और व्यवहार रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। 

Gajlakshmi Yog: सावन के अंतिम सोमवार को बनेगा गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ

mangal budh conjunction in tula these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
मंगल और बुध की युति से धनु राशि वालों के लिए आय के हिसाब से शुभ साबित होगा। आपकी कुंडली में यह संयोग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। इससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। जो लोग इस दौरान कोई संपत्ति या वाहन आदि खरीदना चाह रहे हैं उनकी इच्छाएं पूरी होंगी। समाज में मान-सम्मान और कार्यो में प्रगति होगी। जो लोग इस दौरान निवेश करना  चाह रहें तो उनको अच्छा रिर्टन मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग का निर्माण हो रहा है। सेहत अच्छी रहेगी। 

Hans Mahapurush Rajyog: गुरु के गोचर से बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशि को मिलेगी करियर-कारोबार में सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal budh conjunction in tula these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल और बुध की युति बहुत ही शुभ, लाभकारी और सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। अक्तूबर माह में यह युति आपके लग्न भाव में बनेगी जिससे आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको एक से ज्यादा स्थानों से लाभ के मौके मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग कोई काम धंधा किसी के साथ मिलकर कर रहे हैं उनके लिए लिए साझेदारी में अच्छा मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed