फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधवार के दिन किन्नर दिखें तो यह काम जरूर करें

Wed, 08 Feb 2017 08:06 AM IST
राकेश झा/टीम डिजिटल
राकेश झा/टीम डिजिटल Updated Wed, 08 Feb 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
importance of kinnar in astrology and mythology
क‌िन्‍नर

क‌िन्नर समाज का तीसरा वर्ग माना जाता है। जब से दुन‌िया बनी है तब से इस सृष्ट‌ि में क‌िन्नर मौजूद हैं ज‌िसका उल्लेख पुराणों और पौराण‌िक कथाओं में क‌िया गया है। श‌िव पुराण में ज‌िक्र क‌िया गया है क‌ि सृष्‍ट‌ि के आरंभ में ब्रह्मा जी ने अपनी योग शक्त‌ि से पुरुषों को उत्पन्न क‌िया। योग द्वार मनुष्यों और जीवों को उत्पन्न करने में काफी समय लग रहा था ऐसे में ब्रह्मा जी के न‌िवेदन पर भगवान श‌िव ने अपने शरीर के आधे अंग से एक स्‍त्री को उत्पन्न क‌िया और श‌िव अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए।

Trending Videos

बुधवार के द‌िन क‌िन्नर द‌िखें तो यह काम जरूर करें

importance of kinnar in astrology and mythology
अर्द्धनारीश्वर श‌िव

अर्धनारीश्वर रूप में भगवान श‌िव न पूर्ण रूप से पुरुष थे और न पूर्ण स्‍त्री। अर्धनारीश्वर रूप से जहां सृष्ट‌ि में स्‍त्री रूप का सृजन हुआ वहीं क‌िन्नर की भी पर‌िकल्पना हुई। इसल‌िए भगवान श‌िव ही क‌िन्नरों को सृष्ट‌ि में लाने वाले माने जाते हैं। ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार बुध ग्रह नपुंसक माना जाता है इसल‌िए क‌िन्नरों में बुध ग्रह का वास माना गया है। यही वजह है क‌ि बुध ग्रह को अनुकूल बनाने के ल‌िए क‌िन्नरों का ज्योत‌िषशास्‍त्र में काफी महत्व बताया गया है।

बुधवार के द‌िन क‌िन्नर द‌िखें तो यह काम जरूर करें

importance of kinnar in astrology and mythology
बुध ग्रह

बुध ग्रह का संबंध व्यापार, बुद्ध‌ि, सेक्स लाइफ, त्वचा एवं धन से होने कारण ज्योत‌िषशास्‍त्र में बुध ग्रह का अपना एक खास स्‍थान है और इसे अनुकूल एवं जागृत बनाने की सलाह दी जाती है। बुधवार का द‌िन बुध ग्रह से संबंध‌ित है और क‌िन्नर भी बुध से संबंध रखते हैं इसल‌िए बुधवार के द‌िन क‌िन्नरों से संबंध‌ित इस उपाय को आजमाना हर क‌िसी के ल‌िए फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार के द‌िन क‌िन्नर द‌िखें तो यह काम जरूर करें

importance of kinnar in astrology and mythology
kinnar

ज्योत‌िषशास्‍त्र के उपायों में बताया गया है क‌ि बुधवार के द‌िन अगर क‌िन्नर द‌िख जाए तो उसे बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्क‌ि उन्हें कुछ धन जरूर दान करें। अगर क‌िन्नर खुश होकर आपके द‌िए धन से एक रूपया भी न‌िकालकर आपको वापस दे दें तो उसे अपने पर्स में संभालकर रखें यह आपकी आर्थ‌िक उन्नत‌ि के ल‌िए बहुत ही शुभ होता है।

विज्ञापन

बुधवार के द‌िन क‌िन्नर द‌िखें तो यह काम जरूर करें

importance of kinnar in astrology and mythology
क‌िन्‍नर

बुधवार के द‌िन क‌िन्नरों को हरे रंग के वस्‍त्र का दान भी बुध के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। हर रंग और क‌िन्नर दोनों ही बुध ग्रह से संबंधित है इसल‌िए ज्योत‌िषशास्‍त्र में क‌िन्नरों को हरे रंग के वस्‍त्र देना शुभ फलदायी बताया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed