Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 09 April 2021: शुक्रवार को इन पांच राशिवालों को मिलेंगे सुनहरे मौके, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। ऐसा हो सकता है कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार के लिए समय निकालने में कामयाब ना रहे, इसलिए परिवार के लोग आज आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग भी प्राप्त होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन वह सायंकाल के समय स्वयं ही परास्त हो जाएंगे। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर के लोगों में आपस में नोकझोंक हो सकती है, लेकिन फिर भी आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। आज आपने अपने व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, आपको उतना फल अवश्य मिलेगा, जिससे आपके मन में सुकून का भाव रहेगा। आज आपकी धन पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन देना पड़े, तो सोच लें कि वह धन वापस आने में मुश्किल होगी। विद्यार्थियों का परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा।
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज प्रगति होगी, लेकिन आपकी आज कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की आशंका बनी हुई है, इसलिए सतर्क रहें। अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती व कुछ खाने पीने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई भरा हो सकता है। आज आपको किसी वजह से तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापारियों को आज भरपूर लाभ होगा और उनकी व्यवस्था की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा, जिससे वह अपने बिजनेस की गति को तेज करेंगे। संतान के विवाह संबंधी समस्या आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।