फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 April 2021: सोमवार को सितारे की तरह चमकेगा इन पांच राशियों का भाग्य, कार्य होंगे सिद्ध

Mon, 05 Apr 2021 07:15 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 05 Apr 2021 07:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 5 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 5 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आने के योग बन रहे हैं, लेकिन यदि आप समझदारी से कार्य करेंगे, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो उसके वापस आने की संभावना कम होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा देते हुए कुछ असुविधा हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतनी होगी। शाम का समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 5 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

यदि नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने अधिकारी वर्ग से अच्छे संबंध रखने होंगे और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज का दिन आपकी पारिवारिक संपत्ति में बढ़ोतरी का होगा और विरोधी प्रशस्त होंगे। आज आपके परिवार का खर्च अचानक से बढ़ सकता है, जो आपके लिए मानसिक तनाव पैदा कर सकता है, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखकर ही खर्च करना होगा, नहीं तो आप भविष्य में आर्थिक संकट की चपेट आ सकते हैं। आज आपको राजनीतिक सहयोग मिलेगा और आपके अटके हुए सरकारी काम भी आज पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 5 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। छोटे बच्चे बहुत खुश नजर आएंगे। आज आपको धन के मामले में ससुराल पक्ष से कुछ तनाव मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें। मौसम मैं बदलाव के कारण अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा सफलता दायक रहेंगी और आपकी कुछ कोई नई डील फाइनल हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 5 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन लव मैरिज के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। शुरूआत में कुछ अवरोध आएंगे, लेकिन अंत में सभी आपकी बातों से सहमत नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने से व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा की दिशा में किए गये प्रयास सार्थक होगे। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और डॉक्टर से चेकअप कराते रहें। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed