फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 April 2021: शनिवार को धनु राशि में होंगे चंद्र देव, इन चार राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, हो जाएं सावधान

Sat, 03 Apr 2021 07:36 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 03 Apr 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 3 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 3 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। यदि आज आप किसी बैंक से लोन लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे जातको को आज नौकरी में किसी अधिकारी व अपने बोस से सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। भाई बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको सता सकती है। सायंकाल का समय आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 3 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक श्रम आपको थकान महसूस करा सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आप के निर्णय लेने की क्षमता से आज आपको लाभ मिल सकता है। आपके पास कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी काम में आज निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें। जिसके भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्राप्त होंगे। आज सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 3 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की सोच सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धी से उनके कार्य को सफल नहीं होने देंगे। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से पीड़ित हैं, तो आज वह आपको कष्ट दे सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेना  चाहते है, तो उसके लिए आज आवेदन कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई विशेष समाचार सुनने को मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 3 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपने अपने व्यवसाय में बहुत लंबे समय से अब तक जो परिश्रम किया है, अब आपको उसके लाभ उठाने का समय आ गया है। संतान के प्रति आपका विश्वास आज और अधिक मजबूत होगा। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का आज आप विशेष ध्यान रखें। आज आप अपनी शान-शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed