फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (01 से 30 अप्रैल) : मेष से लेकर मीन राशि तक, अप्रैल महीने में ढाई दिन रहें जरा बचके...

Fri, 02 Apr 2021 06:49 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 02 Apr 2021 06:49 AM IST
विज्ञापन
april monthly horoscope 2021 april monthly rashifal impact on all rashi
राशि

मेष राशि


माह के आरंभ से अधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी भी तरह के झगड़े विवाद से बचें और न्यायालय से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। माह के तीसरे सप्ताह से गोचर ग्रहों में होने वाले परिवर्तन के फलस्वरूप विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। नए कार्य-व्यापार शुभारंभ के योग। 28 और 29 तारीख को रहें जरा बचके।

april monthly horoscope 2021 april monthly rashifal impact on all rashi
राशि

वृषभ राशि
माह का आरंभ अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।

april monthly horoscope 2021 april monthly rashifal impact on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि-
माह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति के साथ होगा किंतु समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय तो प्राप्त कर लेंगे किन्तु, जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किये आवेदन में सफलता के योग। 1 और 2 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
april monthly horoscope 2021 april monthly rashifal impact on all rashi
राशि

कर्क राशि-
संपूर्ण माह मिलाजुला फल कारक रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमविवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से कुछ सुस्ती रहेगी। जितना परिश्रम करेंगे उतना लाभ मिलने में संदेह रहेगा किंतु माह के तीसरे सप्ताह से सुधार आएगा। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 8 और 9 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
april monthly horoscope 2021 april monthly rashifal impact on all rashi
राशि

सिंह राशि-
माह के आरंभ में कुछ विषम परिस्थितियां आ सकती हैं जिनसे निपटने के लिए आपको काफी जूझना पड़ेगा हो सकता है कुछ विरोध का भी सामना करना पड़े। स्वास्थ्य की दृष्टि से अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना बेहतर परिणाम दायक रहेगा। 28 और 29 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed