फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 May 2021: किसी के हाथ लगेगी सफलता, किसी के भाग्य में परेशानी, जानें आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 17 May 2021 05:55 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 17 May 2021 05:55 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 17 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 17 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भाइयों के सहयोग से आज आपके पारिवारिक बिजनेस में लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। सायंकाल का समय किसी परिचित के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में हो या नौकरी व अन्य क्षेत्रों में आज के दिन आपको कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष से ही मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े छात्रों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 17 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो उनका पूरा होना मुश्किल होगा। व्यापार मे आज आपको नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिनका भविष्य में आप को एकदम लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। सायंकाल के समय परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, इसमें परिवार के सब सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 17 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके घर का वातावरण आनंदमय रखेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। लव मैरिज के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं, तो बिल्कुल ना मिलवाएं। कोई कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा।  मित्रों व रिश्तेदारों से आज मधुर संबंध रहेंगे। अपने साथ आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए आज नई योजना भी दिमाग में आएंगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 17 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके कार्य व व्यवसाय में आपके लिए नई तरक्की लेकर आएगा। जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी। आज आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए वही कार्य करें, जो आपको पसंद है। आज आपको अपने ऑफिस में संघर्ष में मनमुटाव के आशंका बनती दिख रही है, इससे सावधान रहें और अपने काम पर फोकस रखें, नहीं तो अधिकारी आपका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। आज आप अपने घर पर जरूरी काम निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों से विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed