Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। ईगो में अगर कुछ गलत ना करें। दोस्तों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में हल्की दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखना जरुरी होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरूआत के साथ इनकम में बढ़ोतरी हो जाएगी और आप खुद पर ध्यान देंगे। धन की स्थिति अच्छी होने से कुछ नहीं जगह निवेश करने का विचार बनाएंगे। आज का दिन आपके लिए नोकरी में अच्छी तरक्की का रहेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ खरीद कर लाएंगे। कुछ अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं। अच्छा भोजन करेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा और समय देंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होगी जो आपको परेशान कर सकती है। अच्छा तो यही होगा कि पहले से अपने खर्चो का एक ब्यौरा बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखना होगा। बेवजह भागदौड़ ना करें, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को समय देने से पीछे ना हटें। प्रेम जीवन में खुशी रहेगी और अपने दिलबर के साथ घंटो बातें करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आज आपकी बौंडिंग मजबूत होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सामान्य है। मिलने चलने के लिए आज का समय अच्छा नहीं है इसलिए फोन पर बातचीत से ही संतोष कर लें। काम के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे और इससे आज सकती है। सेहत बढ़िया रहेगी। खर्चों में तेजी आएगी। इनकम सामान्य रहेगी।