फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 06 May 2021: गुरुवार को इन चार राशियों के लिए ठीक नहीं है ग्रहों की स्थिति, धन हानि होने के संकेत

Thu, 06 May 2021 06:12 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 06 May 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 06 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 06 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपको सफलता को दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई कार्य करें, तो आज सोच समझ करें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको थोड़ी बहुत भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्क्षेयत्र में आज आपको अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 06 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 06 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 06 May 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रंग बिरंगा रहेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करेंगे, तो आज उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी और आपको उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed