Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। काफी लंबे संघर्ष के बाद आज आपको आपकी परेशानियों से निजात मिलती दिख रही है। अगर आज जरूरी हो, तो ही कहीं यात्रा पर जाएं क्योंकि आपकी वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। यदि आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की विशेषताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, इससे परिवार के छोटे बच्चे भी आपसे फरमाइशें करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज आपके व्यापार में कोई शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है, इसलिए सतर्क रहें और आज आपको अपने सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा क्योंकि आपको पेट गैस, अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप हर काम को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। नौकरी में भी आज आपको कोई अहम कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके पूरा करने के लिए आपको अपने सहयोगियों की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपने माता-पिता को सायंकाल के समय देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको उत्तम धन लाभ देगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप दूसरों के काम में फंसे नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भूल जाएंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने कार्यों की ओर ही ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में यदि स्थान परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो वह करना भी आज उत्तम रहेगा। सायंकाल के सामने आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रोजगार के लिए परेशान लोगों को आज और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।