Horoscope Today 01 February 2021: इन पांच राशियों के लिए शुभ है माह का पहला दिन, होगा धनलाभ
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज रात्रि को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है, इसलिए आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्य के क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिससे परेशान होकर आपके कुछ साथी कर्मचारियों का मूड भी खराब हो सकता है, लेकिन आपके अच्छे व्यवहार के कारण आप वहां का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
आज सायंकाल के समय आपके घर में किसी प्रशिक्षित अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतायेगे। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके कारण दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत है और आज रात्रि में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा।
आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन व्यर्थ से बचना होगा। आज आपको महान पुरुष के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका मनोबल और बढ़ जाएगा। आपको शाम के समय से लेकर रात्रि पर्यंत तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
आज शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें, जिससे आगे चलकर आपको पछताना पड़े। आज शाम के समय से लेकर देर रात तक आपको देवों के दर्शन करने से लाभ होगा। आपकी राशि में आज बृहस्पति का सप्तम होकर परिभ्रमण करना बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति कराएगा, जिससे आपके कोष की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।