फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: जानिए 01 से 07 फरवरी तक किन राशियों के बुलंद होंगे सितारे, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 01 Feb 2021 07:18 AM IST
रुस्तम राणा मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 01 Feb 2021 07:18 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 February 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 फरवरी 2021) - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पद, प्रतिष्ठा और प्रगति की दृष्टि से अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह के प्रारंभ से ही ज्यादातर रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। परंतु मन में संशय या शंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अपने मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को हावी न होने दें। प्रयास करने पर कार्य विशेष में सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। हालांकि सप्ताह के अंत में धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। इस दौरान सोच-समझकर धन खर्च या निवेश करें। यह सप्ताह मेडिकल से जुड़े लोगों जैसे वैद्य,  डाक्टर,  नर्स, आदि लोगों के लिए शुभ साबित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक – 5
शुभ दिन –
गुरुवार 
शुभ रंग – पीला 
सफलता का सूत्र – ‘लापरवाही न करें।’
उपाय –
गायों को गुड़ खिलाएं। भगवान विष्णु का पूजन करें।

weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 February 2021 know prediction of all zodiac signs
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृष 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों, सगे संबंधियों से बनाकर चलने की जरूरत होगी। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें अन्यथा बने बनाए संबंध टूट सकते हैं। सप्ताह के मध्य में वाद-विवाद से बचें। खुदरा व्यापारियों का समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ उलझनें रहेंगी। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें, अन्यथा सामाजिक कलंक लग सकता है। सेहत सबंधी किसी भी परेशानी की अनदेखी न करें। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं। 
शुभ अंक – 6
शुभ दिन –
शुक्रवार
शुभ रंग – काला
सफलता का सूत्र – ‘जल्दबाजी न करें।’
उपाय –
पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 February 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव के साथ यह सप्ताह मध्यम फलदायक साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में लोगों की किसी बात-व्यवहार से मन को चोट लग सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। शेयर, सट्टेबाजी एवं नए निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। यदि किसी भूमि या भवन में निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं और किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें। प्रेम सबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इस पूरे सप्ताह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। 
शुभ अंक – 2
शुभ दिन –
बुधवार
शुभ रंग – नीला
सफलता का सूत्र – ‘संतुलन बनाए रखें।’
उपाय –
सतनजा का दान करें। ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 February 2021 know prediction of all zodiac signs
कर्क साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह हाथ आई चीज को छोड़कर दूसरी चीजों के तरफ भागने से बचना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार में कुछ एक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत तक सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और किसी भी सूरत में अपने मन में नकारात्मक विचार न लाएं। महिलाओं का समय मध्यम है। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान में सावधानी बरतें। छात्रों और युवाओं का मन अपने लक्ष्य से भटक सकता है। मन और सेहत दोनों के लिए योग करना श्रेयस्कर रहेगा। कठिन समय में भी में लव पार्टनर का साथ बना रहने से मन को सुकून मिलेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ दिन –
मंगलवार
शुभ रंग – सुनहरा
सफलता का सूत्र – ‘मन लगाकर कार्य करें।’
उपाय –
भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। अपने गुरुमंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 01 to 07 February 2021 know prediction of all zodiac signs
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में खुद के कार्यों से ज्यादा दूसरों की मदद करने में व्यस्त रहेंगे। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्य में बीतेगा। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर मन में उधेड़बुन बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। वकील, राजनेता, समाजसेवक एवं स्वयंसेवी संगठनों से संबंधित लोगों का समय ठीक है। छात्रों एवं युवाओं का समय मध्यम है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर से संपर्क न हो पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। मौसमी बीमारी से सचेत रहें। पारिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय दूसरों की भावनाओं की उपेक्षा भूलकर भी न करें। 
शुभ अंक – 7
शुभ दिन –
गुरुवार
शुभ रंग – आसमानी
सफलता का सूत्र – ‘हिम्मत से काम लें।’
उपाय –
चीटियों को आटा डालें। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed