Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 9 November: चंद्र ग्रहण के बाद इन 4 राशि वालों को हो सकती है आर्थिक समस्या, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप अपने परिजनों पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे और उन्हें अपने दिल की सारी बातें बता देंगे, लेकिन वह बाद में आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है और आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है, लेकिन परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज खुशियां बनी रहेंगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अच्छी सोच होने से किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको कोई वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी व दस्तखत बहुत ही देखभाल कर करें। आपका कोई संतान के करियर से संबंधित मामला यदि परिवार में चल रहा है, तो उसमें आपको अपनी राय लोगों के सामने रखनी होगी और आपके परिवार में किसी अहम जिम्मेदारी को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी मित्र से आज कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप यदि किसी सरकारी योजना में यदि धन लगाएं, तो उसके नीति व नियमों को पहले पढ़ें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में आपको कोई समस्या हो सकती है। यदि आप आज व्यापार संबंधित कोई निर्णय ले, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। भाई व बहनों से आपको प्रत्येक सहयोग मिलेगा, लेकिन पारिवारिक रिश्तों में यदि प्रेम की कमी आ गई थी, तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आपके किसी नए काम के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और जीवन साथी से आप किसी छोटी बात पर बहस बाजी में पड़ सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आप नौकरी के साथ-साथ किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम कार्य में भी हाथ आजमाने की सोच सकते हैं। आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। संतान को यदि विदेश से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो आज वह भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करके लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।