फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 26 November: वृष और कुंभ राशि के जातकों को मिल सकते हैं नई नौकरी के अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 26 Nov 2022 08:49 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
26 नवंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 26 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको व्यापार में अच्छी बढ़त मिलेगी। अपनों का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। किसी संपत्ति संबंधित को आज बहुत ही सावधानी से निपटाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी कामकाज से जुड़कर अच्छा मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे।
 

Aaj Ka Rashifal 26 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखें। यदि पहले से आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह छुटपुट लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी सरकारी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप किसी योजना अनुसार कार्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में आप सक्रियता बढ़ाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। माता जी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। जीवन साथी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी भी तरह के धन संबंधित लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। धन उधार लेते समय कई बार सोचें। जोखिम के कार्य करने से बचें। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो उसे जिम्मेदारी व मेहनत से करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपकी समाज सेवा मे भी रुचि बढ़ेगी। आपको अपने किसी काम में अकारण उत्साहित होने से बचना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed