फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 26 June: मेष, वृषभ और तुला राशि वालों को भाग्य के चलते होगा धन लाभ और साहस में होगी वृद्धि

Sun, 26 Jun 2022 07:49 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Jun 2022 07:49 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के गलत व्यवहार के कारण क्रोध आ सकता है। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ संबंध स्थापित होंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग व्यापार करते हैं,उन्हें अत्यधिक परिश्रम करना होगा तभी वह लाभ कमा पाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उनकी अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अन्य लोगों से मिल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे,जिसके बाद आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी दूसरे के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की यदि कुछ समस्याएं थी,तो वह उसके बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। आपको  किसी सम्पति संबंधित विवाद में पिताजी से बहसबाजी में नहीं पड़ना है। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं,तो वह छोटा या बड़ा नहीं होता,इसलिए आपको इस मंशा से कार्य नहीं करना है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य प्रयास में व्यतीत करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप एक दूसरे में ही मस्त नजर आएंगे। आज आपको किसी भी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है यदि आपने उनकी तरफ ध्यान लगाया तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। समाज में आपका मान सम्मान और बढे़गा। आप दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ धन संचय की योजनाओं को बनाएंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई उपहार लेकर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed