Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 26 February 2022: इन तीन राशि के जातक रहें आर्थिक मामलों में सावधान, जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन अन्य राशि के लिए
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आपके दांपत्य जीवन में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने जीवन साथी से किसी ऐसी बात पर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है, जिसका कोई वजूद नहीं होगा, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। बिजनेस में यदि अगर कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जिससे आपको क्रोध आए, तो उसमें भी आपको संयम बनाए रखना होगा। अन्यथा वहां भी स्थिति बिगड़ सकती है और आपके ऊपर परेशानियों का पहाड़ टूट सकता है। आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपको थोड़ी तसल्ली होगी, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा और वह उलझन व्यर्थ की होंगी। व्यापार में भी आज आपके मन में अजीब सा डर बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने और कामों की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपका वह डर व्यर्थ का होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको जागरण, भजन, कीर्तन आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपके पिताजी को आंखो से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उसमें आपको अपने माता-पिता के जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे व परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपके परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज कुछ व्यावसायिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई गलत सलाह दे सकता है, जिसके कारण आप भ्रम में रहेंगे व किसी गलत काम के लिए भी हां कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपकी संतान के ऊपर उसका गलत असर पड़ेगा। आज यदि आपके पिताजी आपको कोई कार्य सौंपें, तो आपको उसे समय पर अवश्य पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। छोटे व्यापारियों को अपने व्यापार में किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।