फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 July 2021: सावन महीने के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल

Sun, 25 Jul 2021 05:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Jul 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल- 25 जुलाई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो आज वह प्रयास फलीभूत होंगे और उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके समर्थन में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी सहयोगी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके आने की संभावना नहीं थी।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा, जिससे रिश्तों में सुधार होगा। आज आपको कोई अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। संतान के लिए किए गए किसी कार्य को पूरा करने से आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे, तभी तो पूरे हो पाएंगे। आज आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना  होगा। सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों का आज आपको फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसका परिवार के सदस्य लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

 

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आपको पहले से कोई भी परेशानी चल रही थी, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए आज कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का विश्वास और गहरा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed