Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका व्यवहार कुछ क्रोधी रहेगा, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपके व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है व सदस्यों से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा, क्योंकि यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह पिताजी की मदद से समाप्त होगी। माता पिता के सहयोग से यदि आप किसी नए कार्य में विनिमय करेंगे, तो उसमें भी आप भरपूर लाभ अवश्य कमाएंगे, लेकिन आप अनावश्यक व्यय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सुख मिलेगा।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति के योग बना रहा है। नौकरी तथा व्यवसाय में आपको अपने साझेदारी के साथियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आज जीवनसाथी को आप शापिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। रहन-सहन व खानपान का स्तर आपका बढे़गा। संतान से यदि आप किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, तो वह उसे पूरी मेहनत व लगन से करेंगे। यदि साले व बहनोई से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमे चुप रहना होगा।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा और आपको अपने किसी मित्र से भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी कार्य को लेकर निराशा हो रही थी, तो आपके मित्रों के सहयोग से आपका मनोबल और बढ़ेगा। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद आपको थोड़ा परेशान करेगा, क्योंकि वह आगे के लिए टल सकता है।