Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 23 July: वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलताएं, कारोबार में होगी अच्छी उन्नति
आज का दिन आपके धन प्राप्ति के मार्ग में कुछ अवरोध लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा,लेकिन आपको किसी पुराने चल रहे विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ठीक होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी,लेकिन संतान की संगति को देखकर आपका मन दुखी रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की आपको कुछ चिंता बता सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की आपको चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आपको अपने साले व बहनोई को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। कारोबार कर रहे लोग अपनी बुद्धि से उन्नति करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा,जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य मिलेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। आलस्य के चक्कर में आप अपने काफी कामों को छोड़ देंगे,जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। आपको आवश्यक निर्णय सोच विचार कर लेना होंगे। नौकरी में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने किसी परिजन के घर पूजा पाठ भजन,कीर्तन,आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको जल्दबाजी में आज किसी भी लेनदेन को करने से बचना होगा।