फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 February 2022 : मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर में मिलेगी सफलता

Wed, 23 Feb 2022 08:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Feb 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आज आपको अपने झगड़ालू साथियों से भी बचना होगा, क्योंकि वह आज आपसे बिना बात ही उलझ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको मादक पदार्थों का सेवन करने से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए वह लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपका अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माताजी से संबंधों में यदि कोई खटास चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो आप कुछ गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला समाप्त होगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से परिवार मे त्योहार जैसा माहौल रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं। आज आप अपने किसी परिजन के साथ साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेगा और आप भी अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed