फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 21 March 2022: वृषभ, सिंह और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए दिन बीतेगा शानदार, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा

Mon, 21 Mar 2022 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Mar 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: यदि आप अपने व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को लागू करेंगे, तो आप अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे व छोटे बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को लागू करेंगे, तो आप अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को  महिलाओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। उनके किए द्वारा गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिससे उनके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में भटक रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने धन लाभ के रास्ते साफ नजर आएंगे। आपकी लंबे समय बाद कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी, जो लोग आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि कोई नोकझोंक चल रही थी, तो आप उन्हें मनाने में भी कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mithun Rashifal 2022: - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा। आपको आपसी विश्वास के सहारे अपने रिश्तों में मजबूती लानी होगी। विद्यार्थियों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। वह अपने कानों से सुन कभी किसी को कुछ बोलना होगा, नहीं तो वह आपके पारिवारिक मे वाद विवाद करा सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश का काम करते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, क्योंकि वह अपना धन कहीं गलत जगह निवेश कर सकते हैं। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरे करते नजर आएंगे, लेकिन आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें ना कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।  आपको परिवार में अक्समात किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको मानसिक तनाव भी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed