फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 21 February 2022 : मेष,मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगी तरक्की, धनु और मकर राशि वालों को होगा धन लाभ

Mon, 21 Feb 2022 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 07:35 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: अपनी किसी मनपसंद इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज दिन और दिनों की तुलना मे बेहतर रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक का रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी और दोनों एक दूसरे के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बुद्धि द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य हासिल करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन किसी अहम मुददे पर आज आपको अपने परिवार के बारे सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आपको अपनी बुद्धि से ही अपने घर परिवार के भी निर्णय को लेना होगा। यदि किसी के विवाह संबंधित फैसला लेना हो, तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कार्य क्षेत्र में समय पर कार्य पूरा ना करके देने के कारण कुछ समस्या होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपके अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। सांयकाल के समय यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जो लोग सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जहां परिवार के छोटे बच्चे भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आप आत्मनिर्भर होकर जिस पर कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उसके लिए बेहतर अवसर आ सकता है और उसे परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से कोई पसंदीदा कार्य मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और वह भी आपकी मदद करते नजर आएंगे और आपके काम से प्रसन्न होकर आज वह आपकी वेतन वृद्धि भी कर सकते है, लेकिन यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें आज आपको परेशानी हो सकती है, जिसके लिए आपको किसी को कुछ धन भी देना पड़ सकता है, जो लोग ससुराल पक्ष से धन लाभ की उम्मीद कर रहे थे, तो उन्हें आज वह मिलना मुश्किल है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी मनपसंद इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज दिन और दिनों की तुलना मे बेहतर रहने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed