फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 February 2022 : इन सात राशि वालों के लिए रविवार का दिन रहेगा शुभ, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा अच्छा लाभ

Sun, 20 Feb 2022 08:33 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Feb 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने ऊपर भावुकता को हावी नहीं होने देना है। यदि आपने ऐसा किया, तो लोग आपकी इस कमी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार हो सकता है। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा, जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन कार्य क्षेत्र में आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिछले किए गए कार्यों के लिए सुखद परिणाम मिल सकते हैं, जिन्हें पाकर आपके मन को संतुष्टि मिलेगी। यदि कार्यक्षेत्र में आपकी अपने किसी सीनियर से कहासुनी हुई थी, तो आज आप उसमें माफी भी मांग सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको अपने व्यापार अथवा नौकरी के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी पीठ में छुरा घौपने का काम करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक भी रहेगी, क्योंकि यदि आज कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, तो उसमें आपकी वाणी की मधुरता को काफी हद तक समाप्त करने में सफल रहेगी। आज आपका अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा उठ सकता है, क्योंकि वह आपको समय पर मदद नहीं करेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है, जो उनकी दिली इच्छा थी, वह आज पूरी होगी, जो जातक मानसिक रूप से परेशान थे, उन्हें आज अपने जीवनसाथी के जरिए उनसे उन समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपके घर में किसे शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के सभी सदस्यों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी अहम फैसले को ले, तो उसमें आपको अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज आप अपने घर में किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed