Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 20 April 2022: मेष राशि के जातकों को बुधवार को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं में और धन निवेश करेंगे, जिसका आप भविष्य में लाभ भी काम आएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपके क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य परेशान हो सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे है, तो वह उत्तम रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करने से बचना होगा। छोटे व्यापारियों को कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, फिर भी वे अपने कुछ खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका मिल सकता है, जिससे उनका सपना पूरा होगा। आपको लाभ दिलाने वाले सौदों को पहचानना होगा और किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। मित्रों के साथ यदि घूमने फिरने की योजना बनाई है, तो उसमें जरूरी कागजातों का पूरा ध्यान रखें
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण वे परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने कुछ धन भविष्य के लिए संचय करके रखा था, तो उसमें से आप कुछ जरुरत के लिए खर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आज आप परेशान रहेंगे। डॉक्टर की सलाह लें। आज आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। किसी नवविवाहत जातक को संतान की प्राप्ति भी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर आप भरपूर लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। घर परिवार में आपको किसी से कोई शिकायत नहीं होगी, क्योंकि सभी मिलजुल कर एक साथ रहेंगे। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आपको जीवन साथी की कुछ फरमाइशों को पूरा करना होगा।