फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 17 November : मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 17 Nov 2022 08:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Nov 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन
Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू

Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा
Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप आज किसी काम में हाथ डालेंगे तो उसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आपको धन उधार देने से बचना होगा। व्यक्तिगत असफलताओं को आज बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ प्रमुख कार्यों को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई प्रियजन आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विदेशों में व्यवसाय कर रहे लोग आज कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपको अपने अंदर अहंकार और घमंड की भावना को नहीं लाना है,नहीं तो लोग आपकी इस आदत के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप बिजनेस में यदि कुछ नई योजनाओं को शुरू करेंगे,तो उनसे आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और परिवार में सदस्य भी आपकी इस बात से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी पारिवारिक परंपरा के टूटने से परिवार के सदस्यों से नाराज हो सकते हैं। आपको आपके किसी मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में आज आपको तालमेल बनाए रखना होगा,नहीं तो जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। आप समाज में कुछ अन्य बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आप अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed