फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 June : कन्या और धनु समेत इन चार राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर, भाग्य का मिलेगा साथ और कार्य होंगे सफल

Fri, 17 Jun 2022 02:33 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपके लिए विवादित बन सकता है,इसलिए उसमें आपको पूरी मेहनत से जुटना होगा,तभी उसका कोई परिणाम निकल सकता है। जो लोग कोई ऑनलाइन काम को शुरू करना चाहते हैं,वह उसके लिए प्लान बनाएंगे। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धिमता व चतुराई का परिचय देते हुए आसानी से अपने सभी कार्य हल कर पाएंगे। संतान द्वारा किसी नए कार्य में निवेश करने से मन मुताबिक लाभ मिलेगा।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं,उन्हें भी किसी मित्र द्वारा कोई ऑफर आ सकता है। आप अपने मधुर व्यवहार से परिवार में चल रही कलह को समाप्त करने में सफल रहेंगे,लेकिन जीवनसाथी से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज आपने धन उधार लिया,तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी के खरीदने संबंधित कोई किसी योजना को बनाने मे व्यस्त रहेंगे और अपने घर परिवार के लोगों की ओर  ध्यान नहीं देंगे,लेकिन माताजी द्वारा आज आपको कोई कार्य सौपा जाएगा उसके समय पर पूरा न होने से वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से बचना होगा,नहीं तो पाटर्नर के साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी के प्रति नतमस्तक हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी ऐसे काम के कारण बेचैनी रहेगी,जो आपसे गलती से हुआ होगा,  लेकिन उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अधिकारी आपकी उस गलती को माफ कर देंगे। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे,जिनको आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक लाभ के एक भी अवसर को गंवाना नहीं है। यदि आप किसी से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपकी मदद आसानी से करेंगे,लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनना बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed