फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 July 2021: शनिवार को कन्या राशि में चंद्रमा, इन 5 राशियों को मिलेंगे उन्नति के अवसर

Sat, 17 Jul 2021 07:34 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 17 Jul 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन वह तनाव किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से समाप्त होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपने अपने व्यवसाय के लिए जो भी योजना बनाई है, वह आपको उत्तम लाभ देगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रियजन की बात का बुरा लग सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। यदि आज आपको स्वास्थ्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आपको उसे दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बड़ा हो सकता है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। यदि आज आप अपने बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप जिस कार्य को करेंगे, वह आपको प्रसन्नता देकर जाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने भाई के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रशंसा होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके व्यापार में आ रही बाधा भी दूर होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी नयी योजना को लांच किया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी, जिसके कारण आपको अपने आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना भी आज फलीभूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपके शब्दों में तनाव आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed