फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 15 October: वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 15 Oct 2022 06:47 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 06:47 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
15 अक्तूबर का दैनिक राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Ahoi Ashtami 2022: 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। नौकरी से जुड़े जातक यदि कोई बदलाव चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से इसका जिक्र करने से बचना होगा। अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकते हैं, जिनसे मिलकर आपके बचपन की कुछ यादें ताजा होंगी। भाई व बहन में से किसी के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा और आपको अक्समात धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी कानूनी महकमे के कार्य में ढील देने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके लिए समस्या आ सकती है। आपको आज अपने धन का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार करना होगा, नहीं तो आपसे अपना सारा धन व्यय कर देंगे। परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य  के करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है और वह दूर नौकरी के लिए भी जा सकते हैं।  आप अपनी योग्यता का कार्य क्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी भी निवेश संबंधी योजना में आंख मूंद का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपनी अच्छी सोच से परिवार के किसी सदस्य के प्रति कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।परंतु कोई भी निर्णय लेने ने पूर्व परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत जरूर करें। आप किसी व्यक्ति की कही सुनी बातों पर भरोसा कर कोई भी निर्णय न लें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।  आपने यदि उन्हें कुछ जिम्मेदारी सौंपी, तो वे उन्हें समय रह पूरा करेंगी। आपको आज किसी परिजन से अपनी पिछली गलती के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed