फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 15 November : वृषभ, कर्क और कन्या राशि के लोगों को धन लाभ के संकेत, नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके

Tue, 15 Nov 2022 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal- आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपके शत्रु आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपके शत्रु आपकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आप अपने कुछ निजी रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आज किसी नये वाहन अथवा मकान को खरीदने में रुचि बढ़ सकती है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से किसी पारिवारिक मामले में सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। घर में कुछ करीबियों से आपकी अच्छी बातचीत होगी,लेकिन नौकरी मे यदि आपके ऊपर कोई आरोप लगे तो उसमें आपको अपनी सच्चाई लोगों को बतानी होगी,नहीं तो आपको गलत समझा जा सकता है। 
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई महत्वपूर्ण सूचना लेकर आएगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तो में चल रही अनबन समाप्त होगी और मजबूती आएगी। आपको छोटो की किसी गलती को माफ करके बड़प्पन दिखाना होगा। आप नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें,नहीं तो उनका असर आपके ऊपर पड़ सकता है। व्यवसाय के किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उनका समाधान आपको अपने पिताजी की मदद से मिल सकता है। भाई बहनों से आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और घर परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा और आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको कुछ लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तभी आप लोगों को खुश रख पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन जीवनसाथी की बातों को आज आपको समझना होगा।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच से अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। रचनात्मक कार्य में सुधार होने से आपका मनोबल और बढ़ेगा। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें,जिससे आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी भी सामाजिक कार्य की पहल करने की आदत का लाभ मिलेगा,जिससे आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने किसी साथी के कारण परेशान रहेंगे,क्योंकि वह उनके बनते कामों में रोड़ा अटका ने की कोशिश कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed