फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 14 March 2022 : इन पांच राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, मिलेंगे धन लाभ के मौके

Mon, 14 Mar 2022 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Mar 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन करियर के लिहाज से सुखद परिणाम लाएगा, क्योंकि नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता हैं, जिसके कारण आप उन्हे लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे और उनके लिए किसी दावत का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।  
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन राजनीति से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहेगा व धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशानियों से घिरे रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए किसी भी कार्य को दौड़कर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने पार्टनर से किसी बहसबाजी में पड सकते हैं। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जो लोग सट्टेबाजी में धन को निवेश करते हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका वह धन डूब सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि नकारात्मक प्रभाव दिखाएगी, इसलिए आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उनको आज किसी डील को मजबूरी में फाइनल करना पड़ सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी, जिसके कारण भागदौड़ भी अधिक करेंगे। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। बीते समय में किए गए निवेशों से आपको लाभ मिलेगा, जिससे आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख मन में प्रसन्नता होगी, लेकिन अपने माता-पिता से बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। घर के किसी कार्य को करने में लोगों में कोई आपसी वाद-विवाद पनप सकता है। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed