फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 14 April 2022 : सूर्य का गोचर देगा इन 4 राशि वालों को धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Thu, 14 Apr 2022 06:14 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 06:14 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको घर व बाहर दोनों ही जगह से एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, आपको बात संभालनी होगी ना कि उसे बढ़ाना है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप मंदिरों में गरीबों की सेवा के लिए दान देंगे। आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन व धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई बंटवारा होने वाला था, तो वह आज हो सकता है। आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तभी वह किसी मुकाम पर पहुंच पाएंगे। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे, इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप किसी विशेष काम को पूरा करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता हैं, जिसके कारण आपका खर्च भी बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य भी उनके आवभगत में लगे नजर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने भाइयों व संतान के विवाह में आ रही समस्या का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको सिरदर्द, बुखार, थकान आदि हो सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान रखना देना होगा। आज आपके खर्चा बढ़े हुए रहेंगे, जिन्हें लेकर आप चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। माता पिता से आशीर्वाद लेकर  आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed