फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 June : वृषभ और मिथुन समेत इन चार राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, धन लाभ और यश में होगी वृद्धि

Sun, 12 Jun 2022 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। कारोबार में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर जाते समय आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके लिए परेशानी बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो भी आपको उसमें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। भाइयों के बीच कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे उनका मन भी प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि अधिक होगी। आपका अपना कोई परिचित आपको समय पर मदद ना करने के कारण आप उससे परेशान रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सरकारी योजना का भी आपको लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होगी। मित्रों का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा व अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें,नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कुछ जनसभा करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। दान पुण्य के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। माता-पिता का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा,जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होंगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed