Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 10 May 2022 : मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, धन लाभ होने के संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपने किसी मामले में आलस्य दिखाया तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कमजोर विषयों को पकड़कर मेहनत करनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आप आज कुछ आलस्य में रहेंगे जिसके कारण आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालना पड सकता हैं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बनेंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई पदभार सौंपा जा सकता है जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपने किसी परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको प्रोफेशनल मामले में सावधानी बरतनी होगी नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी इसलिए यदि पिताजी किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना बेहतर होता है। व्यापार में यदि कोई धन संबंधित समस्या पैर पसारे हुए थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।
आज आपके अन्दर सुबह से ही जोश भरा रहेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी कुछ रुपए का इंतजाम कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी के नई तकनीक को आजमाएंगे,जिससे आपको लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं इसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि संतान को कहीं विदेश से कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि व्यवसाय में भी जोखिम उठाना पड़े,तो दिल खोलकर उठा सकते है,क्योंकि वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि घर परिवार में आपके कुछ विरोधी हैं,तो वह अभी सतर्क रहेंगे,इसलिए आपको सभी कार्यों को सावधान होकर करना होगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसके चल व अचल पहलुओं को ध्यान से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।