लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी स्मार्टनेस के कारण आप सबके चेहेते रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के नाम धन का निवेश न करें। पति-पत्नी भी यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज के दिन बने रिश्ते लंबे समय तक चलेंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव मैरिज करने के इच्छुक युवक-युवतियों को परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के बीच माता-पिता की वजह से अनबन हो सकती है।आज के दिन पार्टनर को समय दें और बातचीत जारी रखें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आप अपने प्रेमी के साथ अपने संबंधों के बारे में बात कर सकते हैं। आज छोटी सी बात आपको बहुत परेशान कर सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):प्रेम के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। आपका पार्टनर आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।