Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 09 March 2022: इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, नौकरी और बिजनेस करने वालों की दूर होंगी परेशानियां
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रहे तनाव के कारण आपको परेशानी होगी, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन मजबूत रहेगा, जिसके कारण आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में भी मान सम्मान प्राप्त होगा व आपके साथी आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड अधिक करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपका मन धार्मिक आयोजनों की ओर अग्रसर होगा। सायंकाल के समय आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद में किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र मे आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपकी काफी समस्याएं समाप्त होंगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सीनियर से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना पड़ेगा, नहीं तो वह उनके कुछ कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। यदि कोई वाद विवाद की उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम बनाए रखना होगा, तभी आप उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आप मन मुताबिक लाभ पाकर अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं और आपको नौकर चाकरों का सुख भी भरपूर मिलेगा। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा आज बढ़ेगी, लेकिन अपने व्यवसाय में आपको किसी भी निर्णय को लेने से पहले सावधान रहना होगा। सायंकाल का समय आप अपनी परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार पाकर प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें पूरा अवश्य करेंगे। यदि माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम नरम रह सकता है, क्योंकि आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में आज आपको अधिकारियों से मदद लेने के लिए उन्हें कुछ रुपए भी देने पड़ सकते हैं। यदि पिताजी से आप किसी बात को साझा करेंगे, तो आपको उसका समाधान भी मिलेगा, लेकिन आपको आर्थिक दृष्टिकोण से जोखिम उठाने से बचना होगा, क्योंकि वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जीवनसाथी से संतान की कुछ समस्याओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी।