Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आज उनके पीठ पीछे उनकी बुराई कर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम को करने के लिए कोई उपहार भी दिया जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आज आ सकता है। आपके व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप गति देंगे। आज आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आध्यात्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कुछ लक्ष्यों के प्रति सावधान रहना होगा। आप सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे,क्योंकि नौकरी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं,जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। जल्दबाजी में आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों की चर्चा अपने किसी परिजन से कर सकते हैं,जो उसका फायदा उठाएंगे। संतान को कोई नई नौकरी के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।