फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sade Sati and Dhaiya: साल 2023 में इन 5 राशियों को मिल जाएगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

Thu, 06 Oct 2022 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
These Zodiac Signs Will Get Freedom From Shani Sade Sati and Dhaiya In 2023
shani gochar 2023: शनि दिवाली से पहले 23 अक्तूबर को मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। - फोटो : istock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। इस कारण से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के ऊपर बहुत समय तक रहता है। शनि एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए लगभग ढाई वर्षो का समय लेते हैं। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही मारक होती है इसलिए लोग हमेशा साढ़ेसाती से भय में रहते हैं। जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और किसी पर ढैय्या शुरू होती है। इसके अलावा कुछ राशियां इससे मुक्ति हो जाती हैं। आपको बता दें कि शनि अभी मकर राशि में हैं और अगले साल यानी 2023 में शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 



October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

These Zodiac Signs Will Get Freedom From Shani Sade Sati and Dhaiya In 2023
- फोटो : Instagram

साल 2023 में कुंभ राशि में होंगे शनिदेव
शनिदेव अभी बीते 12 जुलाई 2022 से मकर राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। आपको बता दें कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी होते रहते हैं। ऐसे में शनि दिवाली से पहले 23 अक्तूबर को मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि मकर राशि में 17 जनवरी 2023 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। फिर इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2023 में शनि के अपनी ही स्वराशि यानी कुंभ में प्रवेश करने से कुछ राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाएगी,वहीं कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव बढ़ जाएगा।

These Zodiac Signs Will Get Freedom From Shani Sade Sati and Dhaiya In 2023
Shani Amavasya - फोटो : iStock

साल 2023 में इन राशियों से साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म होगी
जब 17 जनवरी 2023 को शनि का राशि परिवर्तन होगा तब तुला और मिथुन राशि के लोगों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके अलावा पिछले साढ़े सात साल से धनु राशि वालों को चल रही साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। 3 राशियों के ऊपर से शनि का प्रभाव खत्म होने पर लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। रूके हुए कार्य दोबारा से शुरू हो जाएंगे। धन में वृद्धि और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Zodiac Signs Will Get Freedom From Shani Sade Sati and Dhaiya In 2023
Shani Dev - फोटो : istock
साल 2023 में इन राशि वालों के ऊपर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या
जब अगले साल शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब इसके कारण मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस तरह से साल 2023 में कुंभ,मकर और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वहीं अगर शनि की ढैय्या की बात करें तो साल 2023 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इन राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह के कष्ट देखने को मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed