फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 04 June: वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लिए दिन लाभ लेकर आएगा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Sat, 04 Jun 2022 12:16 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। आपको किसी सरकारी काम विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपकी कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद लेकर आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने के कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ देवस्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।  व्यापार में यदि आप कुछ नहीं योजना शुरू करने जा रही हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा, जिसे  देखकर आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह और लटकेगा, लेकिन उसमें आपको किसी को रिश्वत देनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनको आपको तुरंत आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी से शेयर की तो, वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आज आप पूरा दिन व्यतीत करेंगे, जिसका लाभ आपको मिलेगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवन साथी से आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने वरिष्ठों की मदद पाकर किसी कठिन कार्य को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आपके कुछ अधूरे काम निपटेंगे और आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ यदि आप घूमने फिरने की किसी योजना बनाने जा रहे हैं, तो उसमें परिवार से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होगी, जिसके अभिलाषा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आप धन निवेश संबंधित कोई कार्य करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed