फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 04 April 2022: इन चार राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, मिलेंगे धन लाभ के अच्छे मौके

Mon, 04 Apr 2022 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Apr 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक कर रहेगा। आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आ सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। यदि आप संतान को विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो उनके लिए भी आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप मेहनत से करेंगे और समय पर अपना कार्य पूरा करके देंगे, जिससे आपके सीनियर भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको धन का लेनदेन किसी को बीच में रखकर करना बेहतर रहेगा। आपको अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका आप डटकर सामना करेंगे। यदि आप आभूषण व वस्त्र आदि खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन् मुताबिक लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आपको प्रसन्नता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आप पूरा दिन व्यापार की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन उसके बाद आपको कोई विशेष उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है, जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं। यदि वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करना चाहते हैं, तो आप एफ डी आदि में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। यदि आपकी किसी से अनबन हो, तो आपको उसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकते हैं। आपको अपने भविष्य में चल रही समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप कुछ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तब वह मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। महिलाओं को घूमने फिरने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। सायंकाल के समय आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed