फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 01 July : मिथुन और सिंह राशि समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, आय में होगा इजाफा

Fri, 01 Jul 2022 12:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप दोस्तों के साथ खाली समय व्यतीत करने में ना पड़े। मन में उलझनों के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। आपके भाई व बहन में से किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको कुछ पुरानी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी और आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने में ही मस्त मगन होकर अपने कार्य की ओर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको यह सोचना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में। यदि आपने साझेदारी में किसी कार्य को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई कानूनी कार्य आपको परेशान करेगा,जिसके लिए आपको किसी से समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में  जमीन जायदाद से संबंधित बंटवारा हो,तो उसमें आपको बड़ों के बीच बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वादविवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। किसी नए कार्य में निवेश करने में परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने काम में ही लगे रहना होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आपको नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के वाद विवाद वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझेगा। विदेश यात्रा के भी आज योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। पिताजी को यदि कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed