Daily Horoscope, March 5: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल की दशमी तिथि है। दिन गुरुवार, नक्षत्र आर्द्रा और आयुष्मान योग है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में स्थित है।
{"_id":"5e5f92268ebc3eead71757e6","slug":"horoscope-today-5-march-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है ये योग, छह राशि वालों की चमकेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
5 मार्च राशिफल: गुरुवार को बन रहा है ये योग, छह राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Thu, 05 Mar 2020 09:46 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 05 Mar 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा।आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के छोटों को आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा होगा। आज आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में अपने प्रदर्शन में कुछ कमी महसूस करेंगे।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे जिसकी वजह से आपके बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत वाला है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। दांपत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और अपने प्रिय के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन थोड़ा कमजोर है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रिय से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच समस्या हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा और वे राहत की सांस ले सकते हैं।