{"_id":"5f004a89633e09566e5fea3b","slug":"horoscope-today-5-july-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 जुलाई राशिफल: रविवार को लगेगा ग्रहण, इन छह राशियों के लिए दिन है तनावपूर्ण, रहें सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
5 जुलाई राशिफल: रविवार को लगेगा ग्रहण, इन छह राशियों के लिए दिन है तनावपूर्ण, रहें सावधान
Sun, 05 Jul 2020 06:03 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Today Horoscope in Hindi, July 5, 2020
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन मन लगेगा और हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपनी बात अपने प्रिय से जाहिर करने में आसानी होगी। इस वजह से रिश्ता बढ़िया रहेगा। व्यापार के मामले में दिनमान सामान रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से होने वाले खर्चे आपको परेशान करेंगे। बेवजह की यात्रा की वजह से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने की स्थिति बनेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। एक दूसरे से गलतफहमी हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कुछ काम जरूर हो जाएंगे और नौकरी में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवन साथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी। परिवार का माहौल कमजोर रहेगा। काम के सिलसिले में आप की मजबूती बढ़ेगी और आपको तारीफ मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा और प्यार की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्ज लेने के योग बन रहे हैं, थोड़ा सावधानी बरतें। संतान के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी।