Today Horoscope in Hindi, May 29, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
29 मई राशिफल: जानें क्या कहता है आपका भाग्य, क्या शुक्रवार को मिलेगा किस्मत का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद आपको अपने प्रेम जीवन में एक नएपन की चमक दिखेगी और अपने प्रिय के साथ कोई दिल की बात करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को बढ़िया से बढ़िया करने की कोशिश करेंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और मन में एक नई ताजगी रहेगी जिससे हर काम को पूरी एनर्जी के साथ करेंगे। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कम मेहनत में भी काम होंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी का भाव दिखेगा। जो लोग प्रेम संबंध में है उन्हें आज के दिन को खूबसूरत बनाने के लिए अपने प्रिय के मन की बातों को जानकर उन्हें कोई सरप्राइस देना चाहिए।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन करेगा कि आप किसी यात्रा पर जाएं, पर कोशिश करें कि ऐसा ना हो। सेहत सामान्य रहेगी। आपका दिमाग काफी तेजी से चलेगा और कुछ नया करने की सोच आपके मन में जागेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा नाजुक है। ध्यान से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप अपनी बातों से अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छा समय मिलेगा। एक दूसरे से प्यार भरी बातें कर सकेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी ढंग से निभाएंगे। इससे आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आज के दिन को परिवार वालों के साथ एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन थोड़ा सावधानी रखें। दूसरों के मामले में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस करने का मौका मिलेगा।