Horoscope Today 28 September 2020: सोमवार को मजबूत हैं इन पांच राशि वालों के सितारे, धन लाभ होने के संकेत
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ।इनकम में बढ़ोतरी होगी। जो दोपहर बाद आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी, जिससे दिन की शुरुआत भी बढ़िया होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और पूरे ध्यान से काम करेंगे, जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ समस्या आ सकता है प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन आपका प्रिय किसी बात को लेकर जिद्दी हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक चिंताएं, आपको परेशान करते रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा और आपके चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आपसी बातचीत से एक दूसरे को समझाते हुए समस्या को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप काफी अच्छी स्थिति में आएंगे, लेकिन दोपहर बाद चिंता से ग्रसित हो सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं,तो दोपहर बाद ससुराल जाने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी निराशा का दिन रहेगा। किसी भी बात को लेकर झगड़े से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए किसी गलतफहमी का शिकार होना भारी पड़ सकता है।