{"_id":"5f1e8b4aee82f0234552f8ee","slug":"horoscope-today-28-july-2020-in-hindi-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 28 July 2020: सावन के आखिरी मंगलवार को बरसेगी इन चार राशि वालों पर हनुमत कृपा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 28 July 2020: सावन के आखिरी मंगलवार को बरसेगी इन चार राशि वालों पर हनुमत कृपा
Tue, 28 Jul 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 28, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम में तेजी दिखाएंगे। मन से मजबूत होंगे जिससे काम में सफलता मिलेगी। कम्युनिकेशन का फायदा मिलेगा। लोगों से संपर्क स्थापित होगा। ट्रैवलिंग से भी बेनिफिट मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरपूर रहेगा। सेहत बहुत बढ़िया रहेगी जिससे कामों में सफलता मिलती जाएगी। इनकम मजबूत होगी। धन की आवक होगी। विरोधियों का थोड़ा ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी शानदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी कुछ इच्छाओं को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। प्यार के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। बस अपनी ईगो में आकर किसी को कुछ भी उल्टा सीधा ना कहें। परिवार वालों के प्रति खासतौर से प्यार नजर आएगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान रखें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। भाग्य से ज्यादा मेहनत पर भरोसा रखना अच्छा होगा। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां और प्यार रहेगा।