Today Horoscope in Hindi, March 27, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और अश्विनी नक्षत्र है। दिन आज शुक्र है और चंंद्रमा मेष राशि में स्थित है।
27 मार्च राशिफल: शुक्रवार को इन सात राशि वालों को मिलेगी राहत की खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मानसिक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। संपत्ति से संबंधित कोई लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी, जो आपकी चिंता को बनाए रखेगी लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने शुरू होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और आपस में बातचीत करने से एक दूसरे के बीच चली आ रही दूरी समाप्त होगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन मान कमजोर रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापार गति पकड़ेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप नए नए विचारों से अपने काम को अच्छी गति देंगे। व्यापार में लाभ होने के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा और खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर बना रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। भाग्य का साथ मिलने से आंशिक तौर पर धन लाभ होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप अपने काम में बहुत अच्छा उत्साह दिखाते हुए काम करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा और बॉस की प्रशंसा भी मिल सकती हैं। आपके खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं, फिर भी उन से छुटकारा पाने का कोई रास्ता मिल जाएगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है और दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें।