फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 फरवरी राशिफल: नौकरी-व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी

Thu, 27 Feb 2020 07:17 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 27 Feb 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 27 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल

Daily Horoscope, February 27: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रेवती नक्षत्र है। दिन गुरुवार है और चंद्र ग्रह मीन राशि में बैठा है। आज विनायक चतुर्थी है।


 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 27 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आपके लिए आज का दिन थोड़ा संभल कर चलने वाला होगा क्योंकि आपके खर्चे काफी बड़े हुए होंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी जिससे आप बैलेंस रख पाएंगे। धार्मिक कामों में खूब मन लगेगा और किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। आज आपके ऑफिस में आप खूब मेहनत करेंगे और अपने बॉस की प्रशंसा पाएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी रोमांस और प्रेम के अवसर आएंगे।

Horoscope Today 27 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज आपके कई काम बनेंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा। इनकम बढ़ेगी और नए नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आज किसी शादी या पार्टी में जा सकते हैं। आपके प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 27 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार करना भी जरूरी होगा, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Horoscope Today 27 February 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आपकी राशि के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है सकता है। आप काफी खुश भी रहेंगे और हर काम को जिंदादिली से करेंगे लेकिन सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने शत्रुओं से जीतेंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed