Today Horoscope in Hindi, 26 October, 2020
Horoscope Today 26 October 2020: मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए नौकरी में अच्छे मौके,पढ़ें सोमवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जीवन में कुछ नया पाने की चाह लेकर आज किसी बड़े काम में आप हाथ आजमाएंगे लेकिन एक बात का ध्यान रखें, कानूनन हर चीज का पहलू पहले से जान लें क्योंकि कुछ दिक्कतें भी हो सकती हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे और अपने प्रिय से शादी की बात भी करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आपको नई ताजगी से भर देगा और आपको किसी नए काम के लिए नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप बहुत खुश महसूस करेंगे। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा और आप अपने कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ बेहद अच्छा बर्ताव करेंगे। उन्हें आप का बदला हुआ बढ़ता बहुत पसंद भी आएगा। आपकी इनकम आज अच्छी रहेगी और बिजनेस से लाभ होने के योग बनेंगे लेकिन बिजनेस पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ कमजोर रहेगा और अपने जीवन साथी की बात समझने की कोशिश करनी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे।
आज भाग्य उदास रह सकता है और इस वजह से बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं या अटक सकते हैं, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें। अपनी बात पहले से किसी को ना बताएं, नहीं तो वह अटक सकती है। विरोधियों के प्रति थोड़ी सावधानी रखें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें क्योंकि आज आपकी सेहत नाजुक रहेगी। शादीशुदा लोग अपने जीवन साथी की समझदारी से कुछ अच्छा प्राप्त कर पाएंगे और बिजनेस में भी आज का दिन ग्रोथ के लिए अच्छा रहेगा जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी शांत चित्त रहकर अपने प्रिय की खूबसूरती की तारीफ कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
थोड़ा मानसिक तनाव बना रहेगा। आपको जुकाम, खांसी या छाती में जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बदलते मौसम के अनुसार सावधानियां रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है। आप कोशिश करें कि अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाएं और उनसे सभी बातें करें ताकि आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएं। काम के सिलसिले में दिनमान आपको आगे बढ़ने में सफलता देगा और ज्यादा मेहनत कराएगा।